Jharkhand News: अटल पेंशन योजना में झारखंड में हुए कुल15,68,162 नामांकन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

इस योजना से सबसे कम सिमडेगा जिले में नामांकित हुए हैं।

photo

रांची सबसे अव्वल, 175148 लोगों ने कराया नामांकन।
 

रांची (संवादाता) : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने लोकसभा में बताया कि अटल पेंशन योजना न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए है। ताकि 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर इन्हें पेंशन का लाभ दिया जा सके। इसके तहत ₹1000 ₹2000 ₹3000 ₹4000 और ₹5000 प्रति माह तक की गारंटी पेंशन प्रदान करने का प्रावधान है।

इसकी राशि ₹42 से लेकर ₹1454 प्रति महीने निर्धारित की गई है। उक्त आशय की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में सांसद संजय सेठ के अतारांकित प्रश्न के दौरान दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अटल पेंशन योजना के तहत देशभर में 5 करोड़ 33 लाख 38482 लोग निबंधित हुए हैं। जिसमें झारखंड के 1568162 लोग शामिल है।

photo

 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह पेंशन योजना 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद जीवन में एक निश्चिंता की गारंटी देने वाली है। झारखंड के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि झारखंड में इस पेंशन योजना के तहत सबसे अधिक लोग राजधानी रांची से नामांकित हुए हैं। राजधानी रांची से नामांकित होने वालों की संख्या 175148 है जबकि दूसरे नंबर पर जमशेदपुर है, जहां 110975 लोग नामांकित हुए हैं। इस योजना से सबसे कम सिमडेगा जिले में नामांकित हुए हैं। सिमडेगा जिले में सिर्फ 21134 लोगों ने इस योजना के तहत अपना नामांकन कराया है।