नियोजन नीति पर झारखंड विधानसभा में भाजपा ने किया हंगामा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

यह कब तक लागू होगी? नई नियोजन को बनाने का आधार क्या है? जैसे प्रश्नों के बीच विपक्ष के विधायक वेल तक पहुंच कर हंगामा किए।

BJP creates ruckus in Jharkhand assembly over planning policy

Ranchi : सदन की शुरुआत ही नियोजन नीति को लेकर हंगामे के साथ हुई। यह कब तक लागू होगी? नई नियोजन को बनाने का आधार क्या है? जैसे प्रश्नों के बीच विपक्ष के विधायक वेल तक पहुंच कर हंगामा किए। वहीं जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि नियोजन नीति को पहले सदन में लाना था पर सरकार ने कैबिनेट में लाया। यह सदन का अपमान है। इस बीच बढ़ते हंगामे की वजह से विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में नवनिर्वाचित विधायक रामगढ़ विधानसभा श्रीमती सुनीता चौधरी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती जोबा मांझी, सांसद  चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक  सुदेश महतो एवं विधायक  लम्बोदर महतो भी उपस्थित थे।

रामगढ़ विधायक ने लिया शपथ

सदन की शुरुआत होते ही सबसे पहले रामगढ़ की नवनिर्वाचित विधायक सुनीता चौधरी ने शपथ लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही भाजपा के विधायक सदन के अंदर नियोजन नीति को लेकर हंगामा कर रहे हैं।

हंगामे के साथ शुरू हुआ सदन

विपक्षी विधायकों के सदन के बाहर हंगामे के साथ झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण का आगाज हुआ। सदन के बाहर सीढ़ियों में बैठे भाजपा के विधायकों ने हंगामा किया। जहां नियोजन नीति पर भाजपा के विधायकों ने साफ तौर पर कहा कि नियोजन नीति में 60-40 नाय चलतो। भाजपा के विधायकों ने ठगने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि यह सरकार युवा विरोधी है। वहीं विधायक नीरा यादव ने कहा कि युवा-युवतियों को ठगनेवाली सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।