Jharkhand News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का दो दिवसीय दौर पर आएंगे झारखंड

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

साथ ही सह प्रभारी डॉक्टर श्रीबेला प्रसाद 15 सितंबर को सात दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे।

All India Congress Committee Secretary Saptagiri Shankar Ulka will come to Jharkhand on a two-day visit.

रांची- अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी  सप्तगिरि शंकर उल्का दो दिवसीय दौर पर 14 सितंबर को झारखंड आएंगे साथ ही सह प्रभारी डॉक्टर श्रीबेला प्रसाद 15 सितंबर को सात दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि उल्का 14 सितंबर को 11:00 बजे से पूर्वी सिंहभूम एवं 3:00 बजे से चाईबासा में पश्चिम सिंहभूम तथा 15 सितंबर को 11:30 बजे से सरायकेला खरसावां जिले के कांग्रेस नेताओं अग्रणी संगठन विभाग के नेताओं से बैठक कर विचार विमर्श करेंगे।

 इसी क्रम में सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद सात दिवसीय दौरे में 15 सितंबर को रांची आएंगे तथा 16 सितंबर को रामगढ़ 17 सितंबर को हजारीबाग 18 सितंबर को कोडरमा 19 सितंबर को चतरा 20 सितंबर को गढ़वा एवं 21 सितंबर को पलामू जिले के नेताओं कार्यकर्ताओं से बैठक एवं अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

(For more news apart from All India Congress Committee Secretary Saptagiri Shankar Ulka will come to Jharkhand on a two-day visit, stay tuned to Rozana Spokesman)​