Ranchi News: सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो की पुत्री के असामयिक निधन पर जताया शोक

राष्ट्रीय, झारखंड

दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर आज सवेरे नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची लाया गया।

CM Hemant Soren expressed grief over the demise of former MP Sunil Mahato daughter news

Ranchi News In Hindi: रांची, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो जी एवं पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो जी की पुत्री अंकिता महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर आज सवेरे नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची लाया गया।

यहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

(For more news apart from CM Hemant Soren expressed grief over the demise of former MP Sunil Mahato daughter news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)