Jharkhand Amit Shah Road Show News: गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भीड़, स्वागत में लगे मोदी सरकार के नारे

राष्ट्रीय, झारखंड

रांची पहुंचे अमित शाह के रोड शो में रथ के आगे पारंपरिक वेशभूषा में 500 महिलाएं शामिल हुई और मोदी सरकार के नारे लगाए।

Crowd gathered in Home Minister Amit Shah road show news in hindi

Jharkhand Amit Shah Road Show News In Hindi:  रांची, झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया में गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया। रोड शो इंदिरा गांधी चौक से शुरू होकर शिशु मंदिर तक गया। गृह मंत्री रथ पर सवार थे। उनके साथ रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, पूर्व डिप्टी मेयर और संयोजक संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, कार्यक्रम प्रभारी वरुण साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर भी मौजूद थे।

रथ के आगे-आगे पारंपरिक वेशभूषा में 500 महिलाएं गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत में चल रही थी। गाजे-बाजे के साथ 200 लोग भी मौजूद थे। उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किए गये थे। इसके अतिरिक्त पार्टी के 200 कार्यकर्ता अपने स्तर से उनकी सुरक्षा में लगे थे।

1.3 किलोमीटर के रोड शो में सड़क के दोनों किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई गृह मंत्री अमित शाह की एक झलक पाने को बेताब था। रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उत्साह के साथ लोगों ने पूरे रास्ते गृह मंत्री पर फूलों की बारिश की। उनका दिल खोलकर स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाथ हिलाकर और फूलों से उनका अभिनंदन किया।

रोड शो के दौरान सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग 'अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार' के नारे लग रहे थे। लोग जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे भी लग रहे थे।

(For more news apart from Crowd gathered in Home Minister Amit Shah road show news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)