सरहुल पर्व पर झारखंड के पारंपरिक वेशभूषा में लोकसभा पहुंचे सांसद संजय सेठ

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

सांसद  सेठ ने अपने क्षेत्र रांची के लोगों को भी सरहुल की बधाई और शुभकामनाएं दी।

MP Sanjay Seth reached the Lok Sabha in the traditional costumes of Jharkhand on Sarhul festival

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ सरहुल पर्व के अवसर पर झारखंड के पारंपरिक वेशभूषा में लोकसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संसद भवन में कई सांसदों से मुलाकात की और उन्हें सरहुल की विशेषता बताते हुए, इसकी शुभकामनाएं दी।

सांसद  सेठ ने अपने क्षेत्र रांची के लोगों को भी सरहुल की बधाई और शुभकामनाएं दी। सांसद ने कहा कि लोकसभा के सत्र को लेकर वे अपने क्षेत्र में नहीं है और यहां की सरहुल पर्व पर मनाया जाने वाला उत्सव और सेवा कार्य उन्हें बहुत याद आ रहा है। सांसद ने कहा कि सरहुल, प्रकृति और मानव के बीच सामंजस्य बनाने का पर्व है। हम सबको यह पर्व प्रकृति के करीब रहकर मनाना चाहिए। प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।