Ranchi News: भाजपा के लिए राष्ट्र सबसे पहले है- जनरल वी के सिंह

राष्ट्रीय, झारखंड

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों से पूर्व जनरल केंद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद वी के सिंह ने संवाद किया

General VK Singh said Nation comes first for BJP news in hindi

Ranchi News: रांची,  लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद पूर्व सेना अध्यक्ष वी के सिंह ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों के साथ लालगंज रांची में संवाद किया इस बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू ने की।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों से पूर्व जनरल केंद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद वी के सिंह ने संवाद किया और देश और विश्व की वर्तमान स्थिति पर चर्चा किया  सांसद श्री वी के सिंह ने कहा कि सैनिकों ने सदैव देश की सीमाओं की रक्षा की है, एक सैनिक जिस जगह भी रहता है।

उस जगह का होकर उस स्थान को सुरक्षित और विकसित करने का सदैव प्रयास करता रहता है, जिस तरीके से सैनिक के लिए उसका देश सब कुछ होता है देश के लिए ओ अपना सबकुछ प्राण भी निछावर करने के लिए तैयार रहता है , मै सेवानिवृत होने के बाद देखा की भाजपा के कार्यकर्ता और भाजपा भी उसी प्रकार देश के विकास के लिए सब कुछ करने के लिए तैयार रहती है।

भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और हमारे देश के 140 करोड़ परिवारजनों की समृद्धि और उनके विकास के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ लगातार कार्य कर रहे है आज भारत की सीमाएं बहुत सुरक्षित है, भारत की आर्थिक विकास दर पूरी दुनिया में सबसे बेहतर है, आज रेलवे की सफाई उसकी सेवाओं में परिवर्तन को हर कोई महसूस करता है, आज हमारी स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में परिवर्तन हर कोई महसूस कर रहा है।

आज हमारे आधारभूत संरचना विश्वस्तरीय हुई है, आज पूरा विश्व हमारी ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है, हर कोई जनता है की भारत का नेत्तृत्व ऐसे मजबूत हाथों में है जो देश को हर हाल में विश्व गुरु बनाएगा आज हमारा मान सम्मान पूरी दुनिया में बड़ा है,मोदी जी ने समाज के हर वर्ग चाहे महिलाओं को सशक्त करना हो, युवाओं को सशक्त करना हो , गरीबों को सशक्त करना हो, किसानों को सशक्त करना हो सभी के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है और आगे भी करेंगे, मोदी जी ने देश के सैनिकों के लिए भी अभूतपूर्व कार्य किए है, इसलिए आज देश का हर वर्ग अपने प्रधान सेवक मोदी के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और हमारे 140 करोड़ परिवारजन ही हमारी शक्ति है।

मुझे विश्वास है कि आप सभी पूर्व सैनिक भी पूरे दमखम के साथ लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करेंगे। विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए काम करेंगे। हमारा एक ही लक्ष्य है कि मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा जारी रहे  इस कार्यकर्म का संयोजन के के गुप्ता , सह संयोजन युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने किया। इसमें मुख्यरुप से दीपक बंका, योगेंद्र प्रताप सिंह, महानगर महामंत्री बलराम सिंह, कर्नल बीरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष  रणजीत नाथ सहदेव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, मुकेश सिंह, दीपक सिंन्हा, बलबीर सलूजा, रणधीर सिंह, कोकर मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू पांडे,  सुजीत कुमार , चिंटू झा सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए।

(For more news apart from General VK Singh said Nation comes first for BJP News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)