Jharkhand News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

देश भर में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा- बाबूलाल मरांडी

Babulal Marandi announced upcoming programs of BJP party news in hindi

Jharkhand News In Hindi: रांची, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी की आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कई प्रकार की कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गाँधी संविधान की कॉपी लेकर देश भर में घूम घूम कर भ्रम फैला रहे थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो संविधान और आरक्षण समाप्त कर देंगे।

लेकिन देशवासी को स्मरण है कि जो संविधान और आरक्षण बचाने की गारंटी दे रहे थे उनके ही दादी इंदिरा गांधी ने देश भर में आपातकाल लगा कर संविधान को कुचल दी थी। आपातकाल के समय मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था, किसी भी नागरिक की स्वतंत्रता नही थी। जो भी नेता विरोध में आवाज़ उठाते थे उनको जेल में डाल देते है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी जी के बारे में बोलने से पहले उन्हें अपने दादी इंदिरा गाँधी के विरुद्ध बोलना चाहिए। 25 जून को पार्टी द्वारा देश भर में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाई जाएगी। पार्टी द्वारा प्रदेश भर में काला दिवस मनायेगी। इसको लेकर कार्यक्रम प्रभारियों बनाए गए है। इसमे प्रदीप वर्मा, गुरविंदर सिंह सेठी, प्रेम मित्तल, प्रदीप सिन्हा, दीनदयाल वर्णवाल, डॉ राजश्री जयंती शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की कार्यक्रम की तीसरी कार्यकाल की यह पहली मन की बात कार्यक्रम 30 जून को निर्धारित है। पार्टी द्वारा सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए कमेटी बनाई गई है जिसमे  प्रदीप वर्मा, सरोज सिंह, कुमार अमित, सुमन कुमार को शामिल किया गया है।

वहीं 30 जून को हूल दिवस कार्यक्रम को भी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर मनायेगी। कार्यकर्ता द्वारा सिद्धो-कान्हो, चाँद-भैरव, फूलों- झानो के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करें उन्हें याद करेगी। पार्टी ने 23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।  पार्टी द्वारा 23 जून पुण्यतिथि से लेकर 6 जुलाई जन्मतिथि तक पार्टी ने तय किया है कि हर इकाई पर जनता और पार्टी के कार्यकर्ता को प्रेरित करने के उद्देश्य से तय की गई है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है जिसमें मनोज सिंह, सुनीता सिंह, विनय जयसवाल, मुनेश्वर साहू शामिल है।

पार्टी द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम करेगी। पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने माँ के नाम एक पेड़ लगाएंगे। इसके लिए सांसद आदित्य साहू, राकेश भास्कर, सत्यदेव मुंडा को जिम्मेवारी दी गई है। वहीं5 जून पर्यावरण दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वाहन किया था कि एक पेड़ अपने माँ के नाम पर लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके पीछे कारण है कि जिस प्रकार से देश एवं दुनिया का तापमान धीरे धीरे बढ़ रहा है, पूरी दुनिया इससे चिंतित है। देशवासी द्वारा अधिक से अधिक पेड़ लगाने से हरियाली आ सकती है एवं तापमान में संतुलन बनाए जा सकता है। 6 से 15 जुलाई के बीच अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा कार्यक्रम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को 81 लाख लगभग वोट प्राप्त हुए। राज्य की जनता ने 9 लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत दिलाया। राज्य की एक बहुत बड़ी आबादी ने पार्टी का साथ दिया। इसलिए पार्टी ने  विधानसभा स्तर पर बड़े-बड़े कार्यकम आयोजित कर उस क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता, सांसद, विधायक सभी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी संकल्प लेना है। इसके लिए विधायक भानु प्रताप शाही, अशोक शर्मा, नवीन जयसवाल, समीर उराँव, बिरंची नारायण, अपर्णा सेन गुप्ता, अनंत ओझा, डॉ लुईस मराण्डी, गीता कोड़ा और दिनेश कुमार को जिम्मेवारी दी गई है।

बताया कि 20 जुलाई को विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें मंडल स्तर के कार्यसमिति, जिला कार्यसमिति एवं प्रदेश कार्यसमिति तक के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। यह कार्यक्रम संभवतः मोरहाबादी मैदान में आयोजित की जायेगी।

बताया कि विधानसभा चुनाव में 3 महीना का समय बचा है, इसके लिए पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाने के लिए "आरोप पत्र समिति" का गठन किया गया है।

बताया कि विधानसभा चुनाव हेतु पार्टी का घोषणा पत्र बनाने के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया है। इसके लिए बाबूलाल मराण्डी, अर्जुन मुंडा, अमर कुमार बाउरी, अन्नपूर्णा देवी, नवीन जयसवाल, अन्नत ओझा, भानु प्रताप शाही, गीता कोड़ा, बीडी राम, संजय सेठ को जिम्मेवारी दी गई है।

उन्होने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण समिति के बैठक 29 जून को सुनिश्चित की गई है। इसमे  राकेश प्रसाद, नंददी प्रसाद, चंद्र प्रकाश , कर्नल संजय सिंह, कर्नल बीके सिंह, बलराम दुबे, बबलू मंडल को जिम्मेवारी दी गई है।

 

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कई प्रमुख नेताओं का कार्यक्रम होता है इसके लिए उनके भाषण के बिंदु तैयार करने के लिए टॉयरो बैठक 29 जून को रखी गई है। इसमें योगेंद्र प्रताप सिंह, समीर उराँव, रविनाथ किशोर जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा के कार्यक्रम हेतु महिला मोर्चा कार्यक्रम समिति का गठन किया गया है जिसकी बैठक 29 जून को होगी। इसमे आरती सिंह, आरती कुजूर, सुनीता सिंह, पिंकी मंडल, गीता बुलमुचु, बारी मुर्मू, रितिका मुखी, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन  को जिम्मेवारी दी गई है।

उन्होंने बताया की युवा मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रम हेतु युवा मोर्चा कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है जिसकी बैठक 28 जून को होगी। इसमे विकास महतो, मनीष दुबे, रूपेश सिन्हा, अमित अग्रवाल, रामाशीष तिवारी को जिम्मेवारी दी गई है।

(For more news apart from Babulal Marandi announced upcoming programs of BJP party Jharkhand news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)