Jharkhand News: जिस पार्टी ने झारखंड अलग राज्य बनाया है, हमें उसी पार्टी को वोट करना है: बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय, झारखंड

बाबूलाल मरांडी ने राजमहल, दुमका और गोड्डा से एनडीए प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Babulal Marandi said Vote party which made Jharkhand separate state news

Jharkhand News In Hindi: रांची, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 28 मई को दुमका लोकसभा में आयोजित महा विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव है। संथाल परगना क्षेत्र में अंतिम चरण का चुनाव है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दोनों ही संताल परगना में चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पार्टी झारखंड के विरोधी रहे है।

झारखंडवासियों के भी विरोधी रहे हैं। आजाद भारत में 55 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने राज किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा इन्हीं के साथ रहा, लेकिन इन लोगों ने झारखंड अलग राज्य नहीं बनाया। भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि केंद्र में हमारी सरकार बनने पर झारखंड अलग राज्य का गठन किया जाएगा। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में सरकार बनने पर झारखंड अलग राज्य बना। झारखंड अलग राज्य भारतीय जनता पार्टी और अटल बिहारी वाजपेई के कारण बना है। जिस पार्टी ने झारखंड अलग राज्य बनाया है, हमें उसी पार्टी को वोट करना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस विकास के भी विरोधी हैं।

पहले गांव तक सड़कें नहीं हुआ करती थी। नदी नाले में पुल भी नहीं हुआ करता था। घरों तक बिजली भी नहीं थी। जब केंद्र में और झारखंड में बीजेपी की सरकार बनी, तब गांव तक सड़क बन गई। घर-घर तक बिजली पहुंच गई। बिजली नहीं रहने से केरोसिन और लालटेन के लिए सभी इधर-उधर दौड़ लगाते थे। विकास की रोशनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव तक पहुंचाई है। कांग्रेस चाहती तो गांव तक सड़क पहुंच जाती। बिजली घर-घर तक पहुंचा देती, लेकिन इन्होंने काम नहीं किया। प्रधानमंत्री आवास नरेंद्र मोदी गरीबों को दे रहे हैं। मुफ्त में गरीबों को अनाज भी दिया जा रहा है। इलाज और दवा के लिए 5 लाख रुपए तक का बीमा भी कराया है। जो हमारे लिए इतनी चिंता करते हैं, उन्हें हमें 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद की बीते साढ़े चार वर्षों से सरकार है। इस सरकार ने विकास का कोई काम की नहीं किया।

झारखंड को लूटने में लग गई। चाहे वह हेमंत सोरेन हो या आलमगीर आलम। आज भी जो सरकार है, वह अलग नहीं दिख रही है। लूटने में लगी है। इन लोगों ने नदी का बालू, कोयला, पहाड़ को लूटा। जमीन का फर्जी कागजात बनाकर उसको लूट लिया। आज लूट गए पैसे का चारों तरफ अंबर दिखाई पड़ता है। आज हेमंत सोरेन, आलमगीर आलम जेल में है। दो-दो आईएएस जेल में है। एक इंजीनियर जेल में है। दलाल और बिचौलिए भी जेल में है। इन लोगों ने इस राज्य को लूटा है। हमें झारखंड को लूटने से बचाना है। दलाल और बिचौलिया से झारखंड को बचाना है, तभी झारखंड का विकास होगा। 1 जून को अपना वोट कमल छाप को दें।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,दुमका प्रत्याशी सीता सोरेन, गोड्डा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे, राजमहल प्रत्याशी ताला मरांडी, सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

(For more news apart from Babulal Marandi said Vote party which made Jharkhand separate state News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)