Patna Latest News: राहुल पर माओवादी सोच हावी: रविशंकर प्रसाद

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 90 बार राष्ट्रपति शासन लगाई जिसमे से 50 बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगाया।

Ravi Shankar Prasad said Maoist thinking dominates Rahul news in hindi

Patna​ News In Hindi: पटना, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कांग्रेस और राजद के संविधान और आरक्षण समाप्त करने के बयान पर दोनों पार्टियों को घेरते हुए कहा कि वे हताशा में ऐसा बयान दे रहे है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इस कारण वे ऐसा बोल रहे हैं।

पटना मीडिया सेंटर में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस और राजद के लोग कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में आई तो संविधान बदल देगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार 10 साल से है लेकिन अभी तक संविधान छुआ तक नहीं। दूसरी तरफ एनडीए ने ओबीसी संवैधानिक कमीशन को संवैधानिक दायित्व दिया। यही नहीं तीन तलाक जैसे अभिशाप को बदल दिया। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सबल प्रदान किया। यही नहीं दलित समाज से आने वाले रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया तो आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को सर्वोच्च पद प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम लड़कियां प्लेन उड़ा रही हैं, बॉक्सर बन रही है।

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस देश में 90 बार राष्ट्रपति शासन लगाई जिसमे से 50 बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौर में यूपी ही नहीं हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में सरकार गिरा दी गयी। उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल लगाया गया। उस दौरान लालू प्रसाद भी जेल गये थे और आज कहते हैं कि संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि उस दौर में संपादकों को भी प्रताड़ित किया गया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान शाश्वत है, स्थायी और सम्मानीय है। ये हमारा चरित्र है। उन्होंने कहा कि आज संविधान अगर असुरक्षित है तो कांग्रेस और उनके सहयोगी की सोच के कारण है। भाजपा आरक्षण की पक्षधर शुरू से रही है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण देश में बना रहेगा, इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रसाद ने आगे कहा कि आज कर्नाटक में ओबीसी में मुस्लिमो को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज जो योजनाएं बनती हैं वह किसी एक जाति या धर्म के लिए नहीं बनती। आज मुस्लिम महिलाएं प्लेन उड़ा रही हैं। तीन तलाक समाप्त होने के बाद नया जोश है। यह हमारी सोच है। यह उनकी सोच नहीं हो सकती जो वोटबैंक की राजनीति के लिए योजनाएं तैयार करते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज राहुल गांधी संपत्ति सर्वे कराने और क्रांतिकारी फैसले की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर क्या फैसला लेंगे। क्या आप संपत्ति पर हाथ डालेंगे।  संपत्ति छीनने की बात कर रहे।  राहुल जी अगर आपको संपत्ति लेना ही है तो कहते कि चारा घोटाला, अलकतरा घोटाले की संपत्ति जब्त करते। उन्होंने कहा कि दरअसल, यह राहुल गांधी की अपनी नहीं माओवादी सोच है जो हावी है।

इस मामले पर उन्होंने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का स्टैंड भी पूछा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा धार्मिक आधार पर आरक्षण और ओबीसी के अधिकार छीनने का विरोध करेगी। विरासत छीनने का विरोध करेगी।उन्होंने इंडी गठबन्धन से पीएम उम्मीदवार को लेकर भी सवाल किया।

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, सूरज पांडेय तथा सुमित शशांक भी उपस्थित रहे।

(For more news apart from Ravi Shankar Prasad said Maoist thinking dominates Rahul news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)