IG इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री सोरेन से की मुलाकात

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

मुख्यमंत्री के समक्ष आईजी इकबाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है।

Photo

रांची : मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के महानिरीक्षक (आईजी)  इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट दीपक सिंह ने मुलाकात की। भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने आईजी  इकबाल सिंह चौहान से झारखंड में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों से संबंधित जानकारी ली तथा इस सेवा में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं यह भी जाना।

मुख्यमंत्री के समक्ष आईजी इकबाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल झारखंड में भी अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार करे तथा कोस्ट गार्ड सेवा में हमारे राज्य के लोगों को भी मौका मिले इस निमित्त कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल एवं मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।