Punjab Lok Sabha Election 2024 LIVE: पंजाब के कुल 13 सीटों पर वोटिंग जारी, शाम 5 बजे तक 55.20% वोटिंग

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

आज पंजाब के कुल 13 सीटों पर मतदान होगा.

Punjab Lok Sabha Election 2024 News In Hindi LIVE

Punjab Lok Sabha Election 2024 News In Hindi LIVE: आज पंजाब के कुल 13 सीटों पर मतदान होगा. जिसमें गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर (एससी), होशियारपुर (एससी), आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब (एससी), फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला शामिल है.  सभी सीटों पर इस बार 328 प्रत्याशी मैदान में हैं . राज्य में कुल 2,14,61,739 मतदाता हैं, जिनमें 1,12,86,726 पुरुष, 1,01,74,240 महिलाएं और 773 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो चुकी है।

 लोकसभा चुनाव के लिए रोज़ाना स्पोक्समैन की माहा कवरेज यहां देखें

7: 28 PM |  पंजाब में 55.65 फीसदी वोटिंग

  • अमृतसर में 50.33% वोटिंग
  • आनंदपुर साहिब में 55.02% वोटिंग
  • बठिंडा में 60.84% ​​वोटिंग
  • फरीदकोट में 55.44% वोटिंग
  • फतेहगढ़ साहिब में 54.55% वोटिंग
  • फिरोजपुर में 57.68% वोटिंग
  • गुरदासपुर में 58.56% वोटिंग
  • होशियारपुर में 52.39% वोटिंग
  • जालंधर में 53.66% वोटिंग
  • खडूर साहिब में 56.46% वोटिंग
  • लुधियाना में 52.88% वोटिंग 
  • पटियाला में 58.23% वोटिंग 
  • संगरूर में 57.21% वोटिंग

6: 28 PM |  सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को खत्म होते ही 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसके बाद सभी को 4 जून का इंतजार करना होगा. जिस दिन इन वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किये जायेंगे. लेकिन वोटों की गिनती से पहले 1 जून को वोटिंग खत्म होते ही सभी पोलिंग एजेंसियां ​​और न्यूज चैनल एग्जिट पोल जारी करेंगे.
2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल क्या कहते हैं, ये 1 जून को पता चलेगा.

6:25 PM||  कौन से फेज़ में कहां कितनी वोटिंग

फर्स्ट फेज (19 अप्रैल): 21 राज्यों की 102 सीटों पर 66.14% वोटिंग हुई.

सेकेंड फेज (26 अप्रैल): 13 राज्यों की 88 सीटों पर 66.71% वोटिंग हुई.

थर्ड फेज (7 मई): 11 राज्यों की 93 सीटों पर 68% वोटिंग हुई.

चौथा फेज (13 मई): 10 राज्यों की 96 सीटों पर 69.58% वोटिंग हुई.

पांचवां फेज (20 मई): 8 राज्यों की 49 सीटों पर 62.91% वोटिंग हुई. 

छठा फेज (25 मई): 8 राज्यों की 58 सीटों पर 63.37% वोटिंग हुई. 

सातवां फेज (1 जून): 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग  प्रतिशत आना अभी बाकी है.

5:50 PM | शाम 5 तक अन्य राज्यों में वोटिंग प्रतिशत

  • बिहार-48.9
  • चंडीगढ़- 62.8
  • हिमाचल  प्रदेश 66.6
  • झारखंड-68.0
  • ओडिसा-62.5
  • पंजाब-55.2
  • उत्तर प्रदेश- 54.0
  • पंश्चिम बंगाल- 69.9

5:45 PM | पंजाब में शाम 5 बजे तक 55.20 फीसदी वोटिंग

  • बठिंडा-59.25 %  
  • गुरदासपुर-58.34 %
  • पटियाला-58.18 % 
  • फ़िरोज़पुर-57.68%  
  • संगरूर-57.21% 
  • खडूर साहिब-55.9% 
  • आनंदपुर साहिब -55.02 % 
  • फतेहगढ़ साहिब- 54.55%
  • फरीदकोट-54.38%
  • जालंधर-53.66 % 
  • होशियारपुर - 52.39% 
  • लुधियाना-52.22%  
  • अमृतसर- 48.55%

5:00 PM | जानें क्या है  एग्जिट पोल

 एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।

4:57 PM| शाम को जारी होंगे एग्जिट पोल 2024 के नतीजे

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान आज शाम छह बजे खत्म हो जाएगा। इसके नतीजों का एलान 4 जून को किया जाएगा। मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी किए जाएंगे। 

4: 51 | वोट देने के लिए मुंबई से चंडीगढ़ आए आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना मुंबई से चंडीगढ़ आए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि व्यस्तता के बावजूद वह वोट देने अपने शहर आये. उन्होंने सभी से मतदान करने का आग्रह किया. अगर हम वोट नहीं देते तो हमें शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है. बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि देश में हमें वोट देने का अधिकार है और इस अधिकार का इस्तेमाल करना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने उन्हें वोट प्रचार के लिए चुना है, जिसके चलते वह आज मुंबई से चंडीगढ़ आये हैं. 

4: 45 PM | जगराओं के अखाड़ा ग्रामीणों ने चुनाव का किया बहिष्कार 

गांव के 3300 मतदाताओं में से 3299 ने वोट नहीं डाला. ग्राम अखाड़ा में मात्र 1 वोट पोल हुआ। खन्ना और जगराओं के 5 गांवों में बायो गैस फैक्ट्री की स्थापना का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया, इन गांवों में बूथ नहीं लगने दिए गए. गांवों में मतदान केंद्रों पर ताले लटके रहे।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब मीडिया सलाहकार भरत इंदर सिंह चहल अपने बेटे बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी स्नूर के साथ अपने परिवार के साथ पटियाला में मतदान किया।

3:55 PM | दोपहर 3 बजे तक अन्य राज्यों में वोटिंग प्रतिशत

  • बिहार: 42.95%
  • चंडीगढ़: 52.61%
  • हिमाचल प्रदेश: 58.41%
  • झारखंड: 60.14%
  • ओडिशा: 49.77%
  • पंजाब: 46.38%
  • यूपी: 46.83%
  • पश्चिम बंगाल: 58.46%

3:50 PM | चंडीगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 52.61 फीसदी मतदान हुआ है।

3:47 PM | 2019 में दोपहर 3 बजे तक 39.38% वोटिंग हुई थी.

3:42 PM | पंजाब में दोपहर 3 बजे तक 46.38 फीसदी वोटिंग हुई.

  • गुरदासपुर- 49.9% वोटिंग
  • अमृतसर- 41.74% वोटिंग
  • आनंदपुर साहिब- 47.14% वोटिंग
  • बठिंडा- 48.95% वोटिंग
  • फरीदकोट- 45.16% वोटिंग
  • फतेहगढ़ साहिब- 45.55% वोटिंग
  • फिरोजपुर- 48.55% वोटिंग
  • होशियारपुर - 44.65% वोटिंग
  • जालंधर - 45.66% वोटिंग
  • खडूर साहिब- 46.54% वोटिंग

3:15 PM |   लुधियाना के तीन गांवों ने किया चुनाव का बहिष्कार
लुधियाना जिले की समराला तहसील के तीन गांवों के लोगों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जा रहा है. यहां के लोग पिछले 28 दिनों से धरने पर बैठे हैं. ये गांव हैं मुशकाबाद, टपरिया और खिरनिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले दो साल से एक बायोगैस फैक्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

मंजीत मन्ना ने श्री खडूर साहिब में डाला वोट

मशहूर पंजाबी लोक गायक और अभिनेता हरजीत हरमन ने नाभा के गांव डोडा में वोट डाला.

1:40 PM |  दोपहर 1 बजे तक वोट प्रतिशत

  • अमृतसर -32.18%
  • आनंदपुर साहिब-  37.43% 
  • बठिंडा -41.17%
  • फरीदकोट - 36.82%
  • फतेहगढ़ साहिब -37.43%
  • फ़िरोज़पुर -39.74%
  • गुरदासपुर - 39.05%
  • होशियारपुर - 37.07%
  • जालंधर -37.95%
  • खडूर साहिब - 37.76%
  • लुधियाना - 35.16%
  • पटियाला - 39.73%
  • संगरूर  -39.85%

1:37 PM |  पंजाब में दोपहर 1 बजे तक  37.80%  वोटिंग

अन्य राज्यों में 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

  • बिहार - 35.65%
  • चंडीगढ़ - 40.14%
  • हिमाचल - 48.63%
  • झारखंड - 46.80%
  • ओडिशा - 37.64%
  • उत्तर प्रदेश - 39.31%
  • पश्चिम बंगाल - 45.07%

1:25 PM | -जालंधर में झड़प, एक शख्स घायल
जालंधर के आदमपुर इलाके में पोलिंग बूथ के पास एक शख्स की पिटाई कर दी गई. मंसूरपुर के पास हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है. जिसे सिविल अस्पताल आदमपुर में दाखिल करवाया गया है। घायल ने आप कार्यकर्ताओं पर पिटाई का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने नुकीली चीजों से हमला किया.

इस मामले को लेकर आदमपुर थाने के SHO रविंदरपाल सिंह ने कहा कि फिलहाल उन्हें सूचना मिली है. इस बात की जांच की जा रही है कि झगड़ा पोलिंग बूथ के अंदर हुआ या बाहर. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किरण खेर और आयुष्मान खुराना ने की वोटिंग 

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने सेक्टर सात में मतदान किया। एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी चंडीगढ़ में अपना वोट डाला। 

11:40 AM |  सुबह 11 बजे तक वोट प्रतिशत

  • गुरदासपुर-24.72%
  • अमृतसर-2.17%
  • खडूर साहिब-23.46%
  • जालंधर-24.59%
  • होशियारपुर-22.74%
  • आनंदपुर साहिब-23.99%
  • लुधियाना-22.19%
  • फतेहगढ़ साहिब-22.69%
  • फरीदकोट-22.41%
  • फ़िरोज़पुर-25.73%
  • बठिंडा-26.56%
  • संगरूर-26.26%
  • पटियाला-25.18%
     

11:36 AM | राज्य में सुबह 11 बजे तक 23.91 फीसदी वोटिंग

11:35 AM | -बिक्रम मजीठिया ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान
-श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग ने अपना वोट डाला
- पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गांव मूसे में वोट डाला।

11:18 AM |-बलकौर सिंह सिद्धू ने अपना वोट डाला
कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया
बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने अपने वोट का इस्तेमाल किया

10:56 AM  | शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पत्नी और बठिंडा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल और परिवार के साथ वोट डाली। 

10;43 AM | -विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला
-शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने लुधियाना में अपना वोट डाला।
-बसपा प्रत्याशी रणजीत सिंह ने डाला वोट
-पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा ने मतदान किया

9:55 |  सुबह 9:00 बजे तक मतदान - सभी राज्यों में

  • चंडीगढ़ - 11.64%
  • हिमाचल - 14.35%
  • झारखंड - 12.15%
  • ओडिशा - 7.69%
  • पंजाब - 9.64%
  • उत्तर प्रदेश - 12.94%

पंजाब में सुबह 9 बजे तक मतदान - निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार

  • गुरदासपुर 8.81%
  • अमृतसर 9.53%
  • खडूर साहिब 9.71%
  • जालंधर 9.34%
  • होशियारपुर 9.66%
  • आनंदपुर साहिब 9.53%
  • लुधियाना 9.08%
  • फतेहगढ़ साहिब 8.27%
  • फरीदकोट 9.83%
  • फिरोजपुर 11.61%
  • बठिंडा 9.74%
  • संगरूर 11.36%
  • पटियाला 10.98%

पंजाब में सुबह 9:00 बजे तक मतदान - 2019 VS 2024

  • . 2019 - 9.98%
  • . 2024 - 9.64%

9:40 AM | सुबह 9:30 बजे तक जालंधर में 10.71 फीसदी, पटियाला में 10.35 फीसदी, मोगा में 4 फीसदी, तरनतारन में 9.71 फीसदी और लुधियाना में 9.08 फीसदी मतदान हुआ.

9:35 AM | -जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ने अपना वोट डाला
-खडूर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी कुलबीर जीरा ने परिवार सहित किया मतदान

9:23AM | -गुरदासपुर से AAP उम्मीदवार अमन शेर सिंह शेरी कलसी ने भी डाला वोट
-सुनाम में अपनी मां के साथ वोट डालने पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा
-103 साल की महिला के साथ वोट डालने पहुंचे विधायक देव मान

9:13 AM | -मशहूर अभिनेत्री गुल पनाग ने हलका फतेहगढ़ साहिब में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

-फिरोजपुर से आप उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ और बठिंडा से गुरमीत सिंह खुदियां ने मतदान किया।

-कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब में मतदान किया
-कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत औजला ने परिवार समेत डाला वोट
-बठिंडा से बीजेपी उम्मीदवार परमपाल कौर सिद्धू ने डाला वोट
-'आप' उम्मीदवार और मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बरनाला में अपना वोट डाला।

8:57AM |  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ के संगरूर में  मतदान किया। AAP ने यहां से गुरमीत सिंह मीत हेयर को उम्मीदवार बनाया है।
 

8:45AM | पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी ने बूथ नंबर-125 पर वोट डाला।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु में मतदान किया।

डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर में अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया और सभी पात्र मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

8:30 AM | आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. बलवीर सिंह ने पटियाला में अपना वोट डाला
-लुधियाना से कांग्रेस उम्मीदवार अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग ने अपनी पत्नी अमृता वारिंग के साथ वोट डाला
-आप उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने परिवार के साथ खडूर साहिब से मतदान किया
-कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने होशियारपुर में अपना वोट डाला।
-गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपना वोट डाला

7:58 AM | प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की मतदान की अपील 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे। आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं।
 

7:50 AM | पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने  लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में जालंधर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
 

-फरीदकोट से कांग्रेस उम्मीदवार अमरजीत कौर साहोके ने भी वोट डाला
-लुधियाना की डीसी साक्षी साहनी ने डाला वोट
-पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौरमाजरा ने अपने परिवार के साथ गांव जोकमाजरा में मतदान किया
-अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान

7:22 AM | 'वोट देने का अधिकार बहुत लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों को मिला'- राघव चड्ढा

मोहाली में मतदान करने के बाद राघव चड्ढा ने कहा, "आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व है। आज अंतिम चरण का मतदान है। आज देशवासियों द्वारा दिया गया एक-एक वोट तय करेगा कि इस देश की दिशा और दशा क्या होगी...हमारे देश का लोकतंत्र कितना मजबूत होगा ये आज वोट की ताकत से देश की जनता तय करेगी। वोट देने का अधिकार बहुत लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों को दिया गया। मैं आज विनती करता हूं कि वोट जरूर डालें।"

7: 18 AM | AAP  सांसद राघव चड्ढा ने किया मतदान

AAP सांसद राघव चड्ढा ने  लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, लखनौर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

7:05 AM |राज्य में कुल 13 सीटों पर वोटिंग शुरू।  इस बार चुनाव आयोग ने 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग का लक्ष्य रखा है। 

6:45 AM | राज्य में मतदान बस थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी.  राज्य में कुल 328 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 169 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। राज्य में 24451 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

6:25 AM |पंजाब में 4 पार्टियों में मुकाबला है. इनमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP), विपक्षी कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (अकाली दल) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हैं। पंजाब में पहली बार सभी पार्टियां बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ रही हैं.

बता दे कि आज (1 जून) लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में बाकी 57 सीटों पर वोटिंग होगी. पिछले 6 चरणों में 485 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. इस चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 904 उम्मीदवार मैदान में हैं।

आज सात राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की कुल 57 सीट पर मतदान होगा। ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के लिए भी मतदान होगा। 
 

(For More News Apart From Punjab Lok Sabha Election 2024 News In Hindi LIVE, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)