अमेरिका का वीजा नहीं मिलने पर बी-कॉम पास युवक ने लगाया फंदा, मौत

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

अमेरिका जाने के लिए अप्लाई किया।

photo

जालंधर: गांव भंडाल बूटा में अमेरिका का वीजा रिफ्यूज होने से परेशान होकर 25 साल के दीपक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को 59 साल के बलविंदर पाल ने कहा कि उनके छोटे भाई जोगिंदर पाल की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन लड़के हैं। सबसे बड़ा लड़का विनय विदेश लिवलान गया हुआ है। उससे छोटा दीपक कुमार और सबसे छोटा मनदीप कुमार है।

 दीपक बी-कॉम पास था। उसने अमेरिका जाने के लिए अप्लाई किया। करीब 5 दिन पहले ही उसका वीजा रिफ्यूज हो गया। इससे दीपक काफी परेशान रहने लगा था।  रविवार रात दीपक खाने के बाद कमरे में सो गया। सोमवार सुबह जब दीपक में दरवाजा नहीं खोला तो हम दीवार फांदकर अंदर गए तो देखा कि दीपक फंदे से लटक रहा था।

उन्होंने बताया कि हम तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।