Ludhiana Lok Sabha Elections Result 2024 News: लुधियाना सीट हार गए बिट्टू, एक फैसला पड़ा भारी!

राष्ट्रीय, पंजाब

रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना सीट से मौजूदा सांसद है। लेकिन इस बार वे सांसद बनने में चूक गए।

Ravneet Bittu lost Ludhiana seat Lok Sabha Elections news in hindi

Ludhiana Lok Sabha Elections Result 2024 News: लुधियाना सीट को हमेशा से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस को इस सीट पर जीत मिली है। ऐसे में रवनीत सिंह बिट्टू को इस सीट पर बड़ा झटका लगा है। हालांकि वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। लेकिन उनको अपनी पार्टी को छोड़ना भारी पड़ गया है।

गौर हो कि लोकसभा चुनाव में पंजाब में कई रंग देखने को मिले, जहां कई बड़े नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़ नई पार्टियों का दामन थाम लिया, वहीं टिकट लेकर चुनाव भी लड़ा। लेकिन कांग्रेस से जनता के प्यार ने रवनीत सिंह बिट्टू के फैसले का विरोध कर कांग्रेस को फिर से जीता दिया है। बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना सीट से मौजूदा सांसद है। लेकिन इस बार वे सांसद बनने में चूक गए।

2019 में हुई थी कांग्रेस की जीत

गौर हो कि लुधियाना में 2019 के चुनाव में रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए लुधियाना सीट से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 76,000 से अधिक वोटों से हराया था।

लेकिन इस बार वे कांग्रेस से नहीं बल्कि भाजपा से चुनाव लड़ रहे थे। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद इस सीट पर एक बार फिर लुधियाना सीट से भाजपा ने रवनीत सिंह बिट्टू अपना उम्मीदवार बनाया था।

हालांकि उनके सामने कांग्रेस से उनके पुराने साथी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग चुनाव मैदान में थे। वहीं पंजाब में इस सीट पर आप ने अशोक पराशर पप्पी को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था। शियद ने भी इस दौरान इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा था, जिसमें रणजीत सिंह ढिल्लों को शियद ने अपना उम्मीदवार बनाया था।

लेकिन कांग्रेस ने इस सीट को जीत कर अपने अस्तित्व को कायम रखा है। 

(For more news apart from Ludhiana Lok Sabha Elections Result 2024 News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)