Sidhu Moosewala Song News: डॉक्टरों ने मूसेवाला का गाना बजाकर बच्चे का किया ऑपरेशन

राष्ट्रीय, पंजाब

वहीं बच्चा भी गीत पर झूमते हुआ दिखाई दे रहा है।

Doctors operated on the child by playing Moosewala song

Sidhu Moosewala Song News: पंजाब के लुधियाना में कस्बा जगराओं से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक डॉक्टर सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना चलाकर बच्चे के पैर पर प्लास्टर लगाता दिख रहा है. वहीं बच्चा भी गीत पर झूमते हुआ दिखाई दे रहा है। डॉक्टर ने गीत 'जट्ट दी माशूक बीबा रशिया तो' बजाया तो बच्चे के साथ स्टाफ भी नाचने लगा।

कार के नीचे कुचला गया था बच्चे का पैर

जगराओं के सुखवीन अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांशु गुप्ता ने कहा कि हादसे में घायल बच्चे का नाम सुखदर्शन है। उसकी मां का निधन हो गया था। उसके पिता गुरप्रेम सिंह दिव्यांग है। बच्चे का पैर कार के नीचे आ गया था। दादी बच्चे को सिविल अस्पताल जगराओं लेकर आई थी, जहां से डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया।

हैल्पिंग हेड सोसायटी ने की मदद

दादी ने बच्चे को सिविल अस्पताल से फरीदकोट ले जाने की बजाय हैल्पिंग हेड सोसायटी से संपर्क किया। जिन्होंने मदद की। सोसायटी के मुखी उमेश छाबड़ा ने इस केस को उन्हें दिया है। बच्चा पैर का आपरेशन करवाने से पहले डर रहा था। उसका डर-भय दूर करने के लिए मूसेवाला का गीत चलाया गया।

कई मरीजों का इसी तरह करते डॉक्टर उपचार

डॉ. दिव्यांशु ने कहा कि मरीज जिस स्टेज का हो उसे उसी की तरह ट्रीट करना चाहिए। बता दें डॉ दिव्यांशू इससे पहले भी कई बार इलाज दौरान कुछ न कुछ नया करते रहे है ताकि ऑपरेशन के समय मरीज को परेशानी न हो। बच्चा अब स्वस्थ्य है। कुछ दिनों में वह चलने लगेगा।

(For more news apart from Doctors operated on the child by playing Moosewala song, stay tuned to Rozana Spokesman)