PM Modi Oath Ceremony : रवनीत बिट्टू को मोदी कैबिनेट में मिला बड़ा पद, केंद्रीय राज्य मंत्री पद की लेंगे शपथ

राष्ट्रीय, पंजाब

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी सांसद एक जैसे हैं। सभी को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।

Ravneet Bittu got a big post in Modi cabinet news in hindi

PM Modi Oath Ceremony : लुधियाना से बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। रवनीत बिट्टू बनेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री। जिसके बाद रवनीत बिट्टू ने बीजेपी नेताओं का शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी सांसद एक जैसे हैं। सभी को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।

इसके साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर से बीजेपी उम्मीदवार रहे हरदीप सिंह पुरी को इस बार सिख चेहरे के तौर पर कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। पुरी 2019 का चुनाव हार गए। जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया। माना जा रहा है कि वह 2024 में भी कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन वह यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

(For More News Apart from Ravneet Bittu got a big post in Modi cabinet news in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)