Bhagwant Mann News: CM भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की मिली इजाजत, इस दिन तिहाड़ जेल जाएंगे मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय, पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से जेल नंबर 2 में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मुलाकात करेंगे। 

CM Bhagwant Mann got permission to meet Arvind Kejriwal News In Hindi

CM Bhagwant Mann got permission to meet Arvind Kejriwal News In Hindi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की इजाजत मिल गई है। सीएम मान 15 अप्रैल को तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। बता दे कि इससे पहले 10 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल से भगवंत मान और संजय सिंह मिलने वाले थे। लेकिन तिहार जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मुलाकात की इजाजत नहीं दी थी। 

वहीं अब गुरुवार को मुलाकात के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से जेल नंबर 2 में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मुलाकात करेंगे। 

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले में 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। 

(For more news apart from CM Bhagwant Mann got permission to meet Arvind Kejriwal News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)