पंजाब के 4 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, मुख्यमंत्री ने जारी किया आदेश

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

रोपड़, होशियारपुर, गुरदासपुर और कपूरथला के कई गांवों में पानी घुस गया है। 

photo

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. पंजाब के 4 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रोपड़, होशियारपुर, गुरदासपुर और कपूरथला के कई गांवों में पानी घुस गया है। 

सतलुज नदी पर बना देश का दूसरा सबसे बड़ा भाखड़ा बांध और ब्यास नदी पर बना पौंग डैम दोनों ही खतरे के निशान पर पहुंच गए हैं। कल करीब 35 साल बाद भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 10-10 फुट खोलने पड़े थे। जिन्हें देर रात बंद कर दिया गया। जलस्तर खतरे के निशान से 3 फीट नीचे पहुंच गया. इसके बाद बुधवार को भाखड़ा फिर 8 फीट तक खोला गया। वहीं पौंग डैम से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

 बिगड़ते हालात देख CM भगवंत मान ने मंत्रियों को बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाने के आदेश दे दिए हैं। उन्हें बचाव और राहत कार्य करने को कहा गया है।