Ludhiana News: लुधियाना के एच.पी सिंह ने भारतीय तट रक्षक के महानिरीक्षक के रूप में पद संभाला

राष्ट्रीय, पंजाब

बता दें कि वर्ष 1993 में एच. पी. तकनीकी कैडर के रूप में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे।

Ludhiana's HP Singh takes over as Inspector General of Indian Coast Guard news in hindi

Ludhiana's HP Singh takes over as Inspector General of Indian Coast Guard News In Hindi: लुधियाना के एच.पी सिंह अब उप महानिरीक्षक से भारतीय तट रक्षक बल के महानिरीक्षक बन गए हैं। दरअसल, भारतीय तटरक्षक (ICG) के उप महानिरीक्षक (DIG) एच.पी. सिंह को महानिरीक्षक (आईजी) पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने मंगलवार को मुंबई मुख्यालय स्थित वेस्टर्न सी-बोर्ड में महानिरीक्षक (तकनीकी) का पद संभाला है।

बता दें कि वर्ष 1993 में एच. पी. तकनीकी कैडर के रूप में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। सिंह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के अलावा उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री भी हासिल की। 

 एच.पी  सिंह डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांसमेंट टेक्नोलॉजी, पुणे के पूर्व छात्र हैं। वह आईसीजी में प्रधान निदेशक (बेड़ा रखरखाव) रहे हैं . जहाज निर्माण के साथ-साथ, उनके पास सीजी बेड़े के रखरखाव के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है।

 (For more news apart from Ludhiana's HP Singh takes over as Inspector General of Indian Coast Guard news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)