Punjab News: जालंधर में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के मामले में दो नेताओं को 6 साल के लिए किया बर्खास्त

राष्ट्रीय, पंजाब

जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान रजिंदर बेरी ने आज दोपहर एक लेटर जारी कर इस बारे में जानकारी सांझा की।

Punjab News: In Jalandhar, Congress suspended two leaders for 6 years for anti-party activities.

 Punjab News:  पंजाब के जालंधर में कांग्रेस द्वारा पार्टी विरोध गतिविधियां करने के मामले में दो नेताओं को 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान रजिंदर बेरी ने आज दोपहर एक लेटर जारी कर इस बारे में जानकारी सांझा की। जिसमें उन्होंने कहा- अमरीक सिंह केपी और गुरकृपाल सिंह भट्टी को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के मामले में 6 साल के लिए बर्खास्त किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी के संपर्क में थे और अकाली दल से टिकट मांग रहे थे। इसकी भनक जब कांग्रेस को लगी तो कांग्रेस द्वारा कार्रवाई कर दी गई।

(For More News Apart from Punjab News: In Jalandhar, Congress suspended two leaders for 6 years for anti-party activities, Stay Tuned To Rozana Spokesman)