Punjab News: लुधियाना की महिला कांग्रेस प्रधान AAP में शामिल, कहा, पंजाब के हित में लिया फैसला

राष्ट्रीय, पंजाब

मनीषा कपूर ने कहा कि पंजाब के हित में उन्होंने फैसला किया है कि वह आम आदमी पार्टी में रहकर लोगों की सेवा करेंगी. 

Ludhiana Woman Congress President Manisha Kapoor joins AAP

Punjab News: लुधियाना में जिला कांग्रेस महिला प्रधान मनीषा कपूर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। मनीषा कपूर को विधायक चौधरी मदन लाल बागा ने पार्टी में शामिल कराया। मनीषा कपूर ने कहा कि पंजाब के हित में उन्होंने फैसला किया है कि वह आम आदमी पार्टी में रहकर लोगों की सेवा करेंगी. 

Gujarat News: गुजरात ATS ने इस्लामिक स्टेट के चार आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि मनीषा कपूर महिला कांग्रेस की सक्रिय महिला नेता रही हैं। पिछले दिनों वह लगातार कांग्रेस प्रत्याशी अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग की पत्नी अमृता वारिंग के साथ चुनावी सभाएं कर रही थी. मनीषा आज अपने पति भानु प्रताप के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। वहीं विधायक चौधरी मदनलाल बग्गा ने कहा कि मनीषा कपूर मेहनती हैं. आम आदमी पार्टी मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है. आज पंजाब के हित में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। 

(For more news apart from Ludhiana Woman Congress President Manisha Kapoor joins AAP, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)