आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने लोकसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए रिंकू (47) ने उपचुनाव में चौधरी को 58,691 वोटों के अंतर से हराया था।

PHOTO

नई दिल्ली: पंजाब की जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव में चुने गए आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने बुधवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सदन की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश के बाद आज मानसून सत्र के पहले दिन रिंकू ने शपथ ली.

पंजाब की जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने पंजाबी भाषा में लोकसभा सदस्यता की शपथ ली।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू ने कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को हराया। कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए रिंकू (47) ने उपचुनाव में चौधरी को 58,691 वोटों के अंतर से हराया था।

जालंधर लोकसभा (आरक्षित) सीट कांग्रेस सांसद करमजीत कौर चौधरी के पति संतोख सिंह चौधरी की मृत्यु के बाद जनवरी में खाली हो गई थी। रिंकू लोकसभा में अपनी पार्टी के एकमात्र सदस्य हैं।