मोगा में आपसी रंजिश के चलते चली गोली, कांग्रेस सरपंच समेत 2 की मौत

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

मृतक सरपंच वीर सिंह कांग्रेस पार्टी के वर्तमान सरपंच थे।

Veer Singh, Ranjeet singh

मोगा - पंजाब के मोगा के खोसा कोटला गांव से  शुक्रवार सुबह डबल मर्डर की खबर सामने आई है। घटना सुबह 6 बजे की है. गांव में आपसी दुश्मनी के चलते दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई. इसमें गांव के सरपंच और उनके साथी की गोली लगने से मौत हो गई. वहीं दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गये.

घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक सरपंच वीर सिंह कांग्रेस पार्टी के वर्तमान सरपंच थे। गोली चलाने वाले एक ही गांव के रहने वाले हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.