Punjab Open Debate News: महाबहस को लेकर मान सरकार की तैयारा पुरी, कहा-'मैं पंजाब बोलदा हां' होगा डिबेट का नाम

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

अपने ट्वीट में सीएम ने कहा है कि लुधियाना में 1 नवंबर  दोपहर 12 बजे  को होने वाली डिबेट का नाम होगा 'मैं पंजाब बोलदा हां'

Punjab CM Bhagwant Mann

Punjab CM Bhagwant Mann, Open Debate News in Hindi : पंजाब की राजनीती में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है. 1 नवंबर को लुधियाना में होने वाली महाबहस पर सभी नजरे टीकी है. इस बीच पंजाब के सीएम मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बहस को लेकर एक ट्वीट शेयर किया है.  सी.एम. मान ने ट्वीट में सभी पंजाबियों को इस बहस के लिए निमंत्रण दिया है. 

अपने ट्वीट में सीएम ने कहा है कि लुधियाना में 1 नवंबर  दोपहर 12 बजे  को होने वाली डिबेट का नाम होगा 'मैं पंजाब बोलदा हां' बहस में पंजाब की मुख्य राजनीतिक पार्टियां जो अब तक सत्ता में रही अपना पक्ष रखेंगी। हर पार्टी को 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रोफेसर निर्मल जोड़ा जी मंच का संचालन करेंगे। पंजाबियों को खुला निमंत्रण। 'पंजाब मंगदा जवाब'।''

गौरतलब है कि विरोधियों के साथ खुली बहस के लिए मुख्यमंत्री मान की सरकार द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। यह महाबहस 1 नवंबर को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में होना है। बहस का समय करीब 12 बजे रखा गया है।

(For more news apart from Punjab CM Bhagwant Mann names Open Debate News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)