CM Mann Baby Girl Photo: सीएम भगवंत मान की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने

राष्ट्रीय, पंजाब

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया है.. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

CM Bhagwant Mann Baby Girl First Photo News In Hindi

CM Bhagwant Mann Baby Girl First Photo News In Hindi: मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारी गूंजी है। पत्नी डाॅ. गुरप्रीत कौर ने एक बेटी को जन्म दिया है. सीएम भगवंत मान की पत्नी की रात में तबीयत बिगड़ गई और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने बेटी को जन्म दिया.

जानकारी के अनुसार पत्नी और बच्चा स्वस्थ हैं। इस बात की जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने दी है. सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया है.. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

बता दें कि सीएम भगवंत मान ने खुद अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी. उन्होंने 26 जनवरी को लुधियाना में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में कहा था कि मार्च महीने तक उनके घर खुशियां आने वाली हैं.

बता दें कि सीएम भगवंत मान तीसरी बार पिता बन हैं। मालूम हो कि भगवंत मान की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं।

(For more news apart from  CM Bhagwant Mann Baby Girl First Photo News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)