CM Bhagwant Mann Baby News: सीएम मान के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं।

Punjab CM Bhagwant Mann Baby News In Hindi

 Punjab CM Bhagwant Mann Baby News In Hindi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारियां गूंजी हैं। पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान की पत्नी की रात में तबीयत बिगड़ गई और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने बेटी को जन्म दिया. सीएम मान ने भी ट्वीट कर  यह जानकारी दी है. 

 मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं।  आपको बता दें कि उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे (बेटा दिलशान और बेटी सीरत) हैं।

 (For more news apart from  Punjab CM Bhagwant Mann Baby News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)