CM Mann Daughter News:मुख्यमंत्री भगवंत मान की गोद में CM आवास पहुंची नन्ही परी, फूलों के साथ हुआ स्वागत

राष्ट्रीय, पंजाब

बेटी और पत्नी का फूलों की बारिश और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया

Little angel reached CM residence in the lap of CM Bhagwant Mann news in hindi

CM Bhagwant Mann Daughter News in hindi: मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसके साथ ही अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। शुक्रवार सुबह दोनों घर पहुंचे।

गौर हो कि जहां पहले इसकी जानकारी सीएम भगवंत मान खुद लोगों के बीच साझा की थी। वहीं आज अस्पताल से पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, सीएम भगवंत मान खुद परिवार को लेने अस्पताल पहुंचे।

मुख्यमंत्री इस दौरान नवजात बच्ची को गोद में लेकर जाते नजर आए। अस्पताल के गेट पर उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की और उन्हें धन्यवाद दिया। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। इसमें लिखा था कि भगवान ने उनकी बेटी पर कृपा की है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

वहीं घर में आई नन्ही परी को लेकर जब मुख्यमंत्री, सीएम आवास पर पहुंचे, तो इस दौरान वहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे मीडिया कर्मियों से मिले और घर में प्रवेश किया। इसके बाद बेटी और पत्नी का फूलों की बारिश और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

(For more news apart from Baby girl reached CM residence in the lap of CM Bhagwant Mann news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)