Punjab Weather: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर, तेज हवाओं के साथ आसमान में छाए बादल

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

लुधियाना में 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री और जालंधर में 35.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Effect of western disturbance in Punjab Weather news in hindi

Punjab Weather News in hindi: पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब में साफ दिख रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, कई जिलों में बारिश भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए ऑरेंज और 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज इन इलाकों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में जॉगिंग या पैदल चलना आदि स्थगित कर दें। साथ ही फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।

तेज हवाओं का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धुरी, मालेरकोटला, मुनक, पथरा, समाना,  लुधियाना, नाभा, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, तलवंडी साबो, मलोट, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, राजपुरा, फूल, जैतो, श्री मुक्तसर साहिब, खन्ना, पायल, लुधियाना पूर्व, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, निहाल सिहलवाला, रायकोट, जगराओ, लुधियाना पश्चिम में मौसम बदलने की उम्मीद है। यहां तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री

बदलते मौसम का असर तापमान पर भी साफ नजर आ रहा है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री, लुधियाना में 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री और जालंधर में 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि पहले तापमान बढ़ रहा था, साथ ही लोग अपने घरों में एसी और कूलर आदि चलाने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक इस मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

(For more news apart from Effect of western disturbance in Punjab Weather News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)