पंजाब के फिरोजपुर से शर्मनाक खबर, तलाकशुदा महिला को शादी को झांसा देकर व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

पीड़िता को इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

PHOTO

 चंडीगढ़: पंजाब के फिरोजपुर में 29 साल की तलाकशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है. वह आरोपी रणजीत सिंह उर्फ ​​हैरी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में थी. आरोपी रणजीत सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपी ने पीड़ित को जबरदस्ती अपनी कार में बिठाया और झनगाके गांव ले गया।

जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस अपराध में दो और लोगों ने भी हैरी का साथ दिया. पीड़िता को इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। थाना ममदोट के एसएचओ राम प्रकाश ने बताया कि पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर रणजीत सिंह और दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.