Woman Kills Husband: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या; रेता गला

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

बीती रात करीब 1 बजे उसने अपने पति लछमन सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी.

photo

Punjab News, Woman Kills Husband :पटियाला घनौर के नजदीकी गांव सलेमपुर शेखां में पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सलेमपुर शेखां निवासी लछमन सिंह और उनकी पत्नी पिछले 20 वर्षों से अपना जीवन यापन कर रहे थे। लछमन सिंह पेशे से एक दर्जी हैं।

पिछले डेढ़ साल पहले मृतक की पत्नी घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी. इसके बाद वह दो बार घर आई और कुछ दिन रहने के बाद चली गई। इस कारण घर में अक्सर कलह होती रहती थी। इस बीच जब उक्त पत्नी तीसरी बार घर आई तो लछमन सिंह और बच्चों के साथ घर पर ही रह गई।

वह पिछले एक महीने से यहां रह रही थी, लेकिन बीती रात करीब 1 बजे उसने अपने पति लछमन सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद से मृतक की पत्नी, उसका प्रेमी और संबंधित परिजन फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस ने बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस की जांच जारी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

For more news apart from Woman Kills Husband news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman