उप्र : गैस सिलिंडर में आग लगने से दादी-पोते की मौत, 12 अन्य झुलसे

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

UP: Grandmother-grandson killed in gas cylinder fire,

फर्रुखाबाद (उप्र) :उत्तर प्रदेश के  फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र से एक बहुत ही बड़ी घटना ,सामने आई है . यहां सोमवार को सुबह भंडारे का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई जिससे झुलस कर एक बुजुर्ग महिला और उसके पौत्र की मृत्यु हो गई तथा 12 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के भटासा गांव निवासी बृजभान सिंह जाटव के घर देवी के जागरण कार्यक्रम का प्रसाद सुबह करीब पांच बजे बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। इस घटना में बृजभान की पत्नी शांति देवी (65) और उनके तीन वर्षीय पौत्र आर्यन की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब 12 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।