उप्र : गायों से लदे ट्रक के चालक को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

UP: Driver of truck loaded with cows shot dead by unidentified assailants

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र में गायों से लदे एक ट्रक के चालक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पारा के थानाध्यक्ष टी.बी. सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रेम सिंह (50) नामक व्यक्ति गोंडा से 13 गायों को ट्रक में लादकर मैनपुरी ले जा रहा था। रास्ते में लखनऊ के पारा क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। सिंह के मुताबिक, घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है।