यूपी में झमाझम बारिश का कहर जारी: प्रदेश में 36 लोगों ने गंवाई अपनी जान

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

हापुड़ में मकान की छत गिरने से दो बच्चियों की दबकर मौत हो गई।

Heavy rain continues to wreak havoc in UP

नोएडा : यूपी में लगातार बारिश का दौर जारी है। नोएडा समेत कई जिलों में सुबह में बारिश हुई। बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। सहारनपुर के सुंदरपुर शाकुंभरी मार्ग पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस तेज बहाव में बह गई। वहीं हापुड़ में मकान की छत गिरने से दो बच्चियों की दबकर मौत हो गई। राज्य आपदा विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में बारिश से जुड़े हादसों में 34 लोगों की मौत हुई है। वहीं अलीगढ़ में भी जलभराव में दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। इस तरह 36 लोगों ने जान गंवाई है।

मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है।मौसम को देखते हुए गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। 

बताते चले कि रविवार रात गाजियाबाद में भारी बारिश से लोनी के दौलत नगर में एक मंजिल तक घर डूब गए। 8 से 12 फीट तक पानी भर गया। इसमें 33 लोग फंस गए। लोगों ने घरों की छतों पर जाकर जान बचाई। रेस्क्यू के लिए NDRF जवानों को लगाया गया। करीब 4 घंटे तक चले रेस्क्यू में 33 लोग और 5 जानवरों की जान बचाई गई।