उप्र: छत से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

इस बीच, मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतका के पिता ओमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न किए जाने..

UP: Dead body of married woman found hanging from ceiling, relatives allege dowry death

मुजफ्फरनगर ; उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।  पुलिस के अनुसार, ककरौली थाना क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव में दीपक की पत्नी रूपा (24) संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामाशीष यादव ने पत्रकारों को बताया कि 24 वर्षीय विवाहिता का शव छत से लटका हुआ मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतका के पिता ओमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न किए जाने के कारण उनकी बेटी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।

सिंह ने दावा किया कि उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

हालांकि, ससुराल वालों का कहना है कि रूपा ने आत्महत्या की है और उसका शव उसके कमरे में छत से लटका मिला था। रूपा की दीपक के साथ 2020 में शादी हुई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।.