उप्र: इटावा में यमुना नदी में डूबने से किशोर की मौत, 4 घंटे बाद निकाला गया शव

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम उसका शव बरामद किया गया।.

UP: Teen dies due to drowning in Yamuna river in Etawah

इटावा:  उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर की कथित तौर पर गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक वह बकरी चराने के लिए गया हुआ था तभी वह नदी में नहाने लगा और फिर गहरे पानी में चला गया, जिसके चलते उसकी डूबने से मौत हो गई.  4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने यमुना नदी से बालक का शव बरामद कर लिया है। घटना की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सोमवार दोपहर को थाना भरेह क्षेत्र के ग्राम गढाकासदा  गांव के रहने वाले  अंश कुमार (14)  पुत्र महावीर दिवाकर यमुना नदी किनारे बकरी चराने के लिए गया हुआ था, इसी दौरान वह नदी में नहाने लगा तभी गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. नदी से कुछ दूरी पर खड़े ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम उसका शव बरामद किया गया। किसोर की मौत से पुरे परिवार में शोक छासा हुआ है.