यमुना नदी के बीच फटी गैस पाइपलाइन; फैली सनसनी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

पाइपलाइन में गैस की आपूर्ति बंद करा दी गयी है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

photo

बागपत (उप्र): बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र में बुधवार को यमुना नदी में एक निजी कम्पनी की गैस पाइपलाइन फट जाने से सनसनी फैल गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह ने यहां बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के जागोश गांव के सामने यमुना नदी में इंदप्रस्थ गैस लिमिटेड कंपनी की गैस पाइपलाइन अचानक फट गई। घटना के कारण नदी के पानी में बवंडर उठ गया और पानी 25-30 फुट ऊपर तक उठ गया। इसे देखकर स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।

सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने आसपास के लोगों को अलर्ट करते हुए गैस कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दी। फिलहाल पाइपलाइन में गैस की आपूर्ति बंद करा दी गयी है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।