रसायन फैक्ट्री का बॉयलर फटा : दो मजदूरों की मौत

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

representational Image

मुजफ्फरनगर(उप्र): मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक रसायन फैक्ट्री का बॉयलर फट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई तथा एक अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

उप जिलाधिकारी परमानंद झा ने यहां बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के मख्याली गांव के पास स्थित बालाजी रसायन फैक्ट्री का बॉयलर आज सुबह अचानक फट गया। इससे मौके पर काम कर रहे अली नवाज (42) और रामभरोसे (55) नामक मजदूरों की मौत हो गई। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए जयपाल नामक श्रमिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।