Tata Motors : टाटा मोटर्स की कुल थोक बिक्री नवंबर में 21 प्रतिशत बढ़ी

Rozanaspokesman

अन्य, बिजनेस

कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी घरेलू बाजार में कुल बिक्री 27 % बढ़कर 73,467 इकाई पर पहुंच गयी। एक साल पहले इसी महीने में उसने 58,073 इकाइयां बेची थीं।

Tata Motors: Tata Motors' total wholesale sales grew by 21 percent in November.

New Delhi :  एक दिसंबर (भाषा) वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल थोक बिक्री नंवबर, 2022 में 21 प्रतिशत बढ़कर 75,478 इकाई हो गयी।
टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नवंबर, 2021 में डीलरों को 62,192 इकाइयां भेजी थीं।

कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी घरेलू बाजार में कुल बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर 73,467 इकाई पर पहुंच गयी। एक साल पहले इसी महीने में उसने 58,073 इकाइयां बेची थीं।

हालांकि पिछले महीने घरेलू बाजार में इसकी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 29,053 इकाई रही। नवंबर, 2021 में यह संख्या 32,245 इकाई रही थी।