Petrol Diesel Latest Price News: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी

अन्य, बिजनेस

दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं राजधानी में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है।

Petrol And Diesel Latest Price News In Hindi

Petrol Diesel Price Today News In Hindi: 31 मई शुक्रवार को देशभर के राज्यों के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश में रोजाना ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होती हैं। इस वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को मिलता है।

बता दें कि जारी हुई ताजा किमतों के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली और अन्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं लोगों को किसी तरह की राहत भी नहीं मिली है, ऐसे में आप भी जानिए अपने राज्य और शहर का मौजूदा तेल की कीमतें...

पेट्रोल और डीजल की कीमत

31 मई तक मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये को पार कर 104.21 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई, जबकि डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर थी।

वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं राजधानी में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 100 के पार

बता दें कि इस दौरान कोलकाता में पेट्रोल के दाम 100 के पार बना हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये जबकि डीजल की कीमत 92.43 रुपये प्रति लीटर है।

शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम

शहर                 पेट्रोल        डीजल

नोएडा               94.65        87.75

आगरा              94.70        87.79

लखनऊ            94.65        87.76

गाजियाबाद       94.65        87.75

मुजफ्फरनगर   94.63        87.72

मेरठ                94.43        87.49

देहरादून          93.48        88.34

चंडीगढ़           94.24        82.40

(For more news apart from New prices of petrol and diesel latest news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)