Lassi for Summers: जानें आखिर क्यों दी जाती है गर्मियों में लस्सी पीने की सलाह?

अन्य, सेहत

खासकर दोपहर के समय लस्सी पीना बहुत अच्छा माना जाता है।

Lassi for Summers

Lassi for Summers:  गर्मियों में अपने शरीर का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में खुद को ठंडा रखने के लिए हम कई चीजों का सेवन करते हैं। यही कारण है कि गर्मियों में पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिनमें से लस्सी एक सबसे अच्छा विकल्प है।

अगर आप रोजाना एक गिलास लस्सी का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। खासकर दोपहर के समय लस्सी पीना बहुत अच्छा माना जाता है।

-लस्सी पीने से शरीर को पोटेशियम, प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। जो गर्मियों में शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं. इसे पीने से न सिर्फ आपको ठंडक मिलती है बल्कि चेहरे पर भी निखार आता है।

-गैस और कब्ज की समस्या आजकल आम बात हो गई है। लेकिन गर्मी के मौसम में लस्सी इस समस्या को दूर करने में काफी मददगार मानी जाती है। क्योंकि लस्सी में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो गैस और कब्ज से राहत दिलाते हैं। इसलिए रोजाना खाने के साथ दही खाना अच्छा माना जाता है.

-अपनी व्यस्त जीवनशैली में हम अपनी सेहत को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं। जिसके कारण अक्सर तनाव बना रहता है। लेकिन लस्सी का सेवन करने से तनाव से बचा जा सकता है क्योंकि लस्सी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। जिससे थकान नहीं होती और तनाव से भी राहत मिलती है।

-लस्सी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वहीं, लस्सी में प्रोबायोटिक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

-दोपहर के भोजन के बाद लस्सी पीना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि लस्सी में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में मददगार माना जाता है. ऐसे में जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें गर्मियों में लस्सी पीनी चाहिए.