Health News: पोषक तत्वों से भरपूर है बेर, इसे खाने से होंगे कई स्वास्थ्य लाभ

अन्य, सेहत

बेर का फल लीवर के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

jujube is rich in nutrients, eating it will have many health benefits

Health News: हरे और हल्के भूरे रंग के बेर लोग बड़े मजे से खाते हैं। बेर में कैलोरी बहुत कम होती है और यह ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माने जाते है। इसमें विभिन्न पोषक तत्व, विटामिन अच्छी मात्रा में होते हैं। इन पोषक तत्वों के साथ-साथ यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है।

तो आइए आज जानते हैं की बेर के सेवन से शरीर को क्या फायदे होते हैं

वजन कम करने के मददगार है बेर

वजन कम करने के लिए बहुत से लोग कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन अगर आप वजन कम करने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो बेर आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें शून्य कैलोरी होती है। वहीं इसे खाने से कई तरह के पोषक तत्व भी मिलते है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है बेर

बेर का फल लीवर के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। बेर एंटीऑक्सीडेंट का खजाना है। लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

दांतों और हड्डियों को करता है मजबूत

बेर खाने से त्वचा की चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है। वहीं जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, उन लोगों के लिए बेर बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। वहीं बेर में कैल्शियम और फास्फोरस होता है। जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में काफी मददगार है।

 

(For more news apart from jujube is rich in nutrients, eating it will have many health benefits News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)