Health News: गर्भवती महिलाों के लिए तरबूज खाना कितना सही, यहां जानें

Rozanaspokesman

अन्य, सेहत

गर्भवती महिलाएं अपने आहार में तरबूज को शामिल कर सकती हैं।

Health News pregnant women eat watermelon or not?

Health News:  गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विशेष देखभाल के साथ-साथ पौष्टिक आहार की भी जरूरत होती है। इससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। गर्मियों में तरबूज बहुत मिलता है लेकिन गर्भवती महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि क्या वे इसे खा सकती हैं या नहीं। गर्भवती महिलाएं अपने आहार में तरबूज को शामिल कर सकती हैं।

तरबूज में कई विटामिन और पोषक तत्वों के अलावा पानी भी भरपूर मात्रा में होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं गर्भावस्था के दौरान तरबूज खाने के फायदों के बारे में:

कब्ज से राहत: तरबूज में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है।

डिहाइड्रेशन से बचाव: चूंकि तरबूज में 97 प्रतिशत पानी होता है इसलिए इससे शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है। यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है.

सूजन कम करता है: भ्रूण के दबाव के कारण गर्भावस्था के दौरान पैरों में रक्त का प्रवाह काफी हद तक रुक जाता है। इससे हाथ-पैरों में सूजन आ जाती है। ऐसे में तरबूज का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है: विटामिन और मिनरल्स से भरपूर तरबूज का सेवन करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। ऐसे में रोजाना अपनी डाइट में तरबूज को शामिल करें।

(For More News Apart from Health News pregnant women eat watermelon or not? , Stay Tuned To Rozana Spokesman)