कौन है बिग बॉस 16 के अब्दु रोज़िक,जाने उनका संगर्ष भरा जीवन परिचय 

Rozanaspokesman

अन्य, पॉजीटिव स्टोरी

बिग बॉस के घर में नजर आ रहे है अब्दु रोजिक को पूरा भारत जानता है उनके गाने को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।

Who is Bigg Boss 16's Abdu Rozik? 

Lifestory: बिग बॉस के घर में नजर आ रहे है अब्दु रोजिक को इस शो में आने के बाद से पूरा भारत जानता है। भारत की जनता अब्दु रोजिक को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस में उनके गेम को भी दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ताजकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक को हिंदी नहीं आती इसके बावजूद भी वह हिंदी के गाने गाते हैं। उनके गाने को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।

बचपन में भी काफी तंगी:
आज भले ही अब्दु रोजिक के पास सब कुछ है उन्हें किसी भी चीज की जरूरत नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा भी था उनके जीवन में जब उन्हें काफी तंगी का सामना करना पड़ा था। चलिए जानते हैं उनके बचपन से जुड़े कुछ बातें।

रहने के लिए नहीं थे पैसे: 
19 साल के अब्दु रोजिक भले ही 3 फिट 3 इंच के हो लेकिन बिग बॉस के हाउस में उन्होने सब के नाक में दम कर रखा है। उनके गेम की तारीफ खुद सलमान खान तक कर चुके हैं। उनके गेम को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आज भले ही वह स्टार बन गए है लेकिन एक समय उनके इतने भी पैसे नहीं होते थे कि वह घर की टपकती छत को बनवा सकें।

जेनेटिक डिसऑर्डर के हैं शिकार:
वहीं जब अब्दु रोजिक महज 8 के थे तब उन्हें पता चला कि उन्हें एक बीमारी हैं जिसके कारण उनकी लंबाई नहीं बढ़ रही थी। अब्दु को कोन ग्रोथ हार्मो की कमी नाम का जेनेटिक डिसऑर्डर है। इसके कारण ही उनकी लम्बाई केवल 3 इंच बढ़ पाई है। उनके लिए इस बात को सविकार करना काफी ज्यादा मुश्किल था। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं माना।

6 साल की उम्र में बनाया करियर:
महज 6 साल की उम्र से अब्दु ने अपना करियर गायक के रूप में बनाना चाहा। जिसके बाद क्या था कहते हैं ना जहाँ चाह होती हैं राह वही से बन जाती हैं। अब्दु ने काफी मेहनत की और ताजीकिस्तान में एक के बाद एक कई हिट गाने गाएं। उनके कई गानों को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिखाया है।