हादसे में लकवाग्रस्त हुए व्यक्ति ने व्हीलचेयर पर बैठकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिया बड़ा संदेश..

Rozanaspokesman

अन्य, पॉजीटिव स्टोरी

यह दुनिया की सबसे बड़ी जीपीएस ड्राइंग का खिताब रखती है।

Paralyzed person made world record by sitting on a wheelchair, gave a big message..

ई दिल्ली: दुबई में रहने वाले एक शख्स ने खास तस्वीर बनाई है.इसे व्हीलचेयर की मदद से बनाया गया है। इस तस्वीर को दुनिया की सबसे बड़ी GPS ड्राइंग का दर्जा मिला है। इसे बनाने वाले कलाकार सुजीत वर्गीज हैं, जो कि केरल के रहने वाले है.जीपीएस तकनीक से बनाई गई इस तस्वीर के लिए सुजीत ने 8.71 किलोमीटर व्हीलचेयर चलाई।  

बता दें कि सुजीत के साथ एक बड़ा हादसा हुआ था। एक्‍सीडेंट में उन्‍हें लकवा मार गया था। हादसे के बाद वे व्हीलचेयर पर बैठ गए लेकिन उनके विचार व्हीलचेयर से बिल्कुल भी नहीं जुड़े थे। व्हीलचेयर पर बैठकर भी कुछ कर गुजरने की चाहत उनके मन में बनी रही। फिर क्या सुजीत ने वीलचेयर को ही आगे बढ़ने का जरिया बना लिया 

इसके बाद वह अपनी व्हीलचेयर में तस्वीरें लेने के लिए निकल गए। जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सुजीत ने व्हीलचेयर पर 8.71 किमी चलकर यह तस्वीर बनाई।

यह तस्वीर उन्होंने दुबई के पास बनाई है। यह दुनिया की सबसे बड़ी जीपीएस ड्राइंग का खिताब रखती है। सुजीत ने यह रिकॉर्ड 12 मार्च को बनाया था। उन्होंने करीब 77 मिनट में 8.71 किमी की दूरी पूरी कर इतिहास रच दिया। सुजीत ने कहा कि इसका कारण विकलांग लोगों को संदेश देना था. संदेश यह है कि वे किसी भी तरह से कमजोर नहीं हैं। आप अपनी पसंद का कुछ भी करने में सक्षम हैं।