गर्म पानी से हमेशा खोलती रहती हैं यह नदी , वैज्ञानिकों के लिए बना हुआ है रहस्य

Rozanaspokesman

अन्य, पॉजीटिव स्टोरी

अगर गलती से भी कोई शख्स इस नदी में घुस जाए तो उसकी निश्चित ही मौत हो जाएगी।

This river always opens with hot water, remains a mystery for scientists

Ajab Gajab River: दक्षिण अमेरिका के पेरू देश में शनय टिमपिशका नदी बहती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस नदी का पानी हमेशा खौलता रहता है। अगर गलती से भी कोई शख्स इस नदी में घुस जाए तो उसकी निश्चित ही मौत हो जाएगी।

Ajab Gajab River: दुनिया में एक ऐसी नदी है, जहां नहाने जाने वाले शख्स की तड़पकर मौत हो जाती है। हम बात कर रहे हैं शनय टिमपिशका की। इस नदी के से किनारे बैठने के लिए आपको बहुत साहस की जरूरत पड़ेगी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस नदी का पानी हमेशा खौलता रहता है। अगर गलती से भी कोई शख्स इस नदी में घुस जाए तो उसकी निश्चित ही मौत हो जाएगी। दक्षिण अमेरिका के पेरू देश में शनय टिमपिशका नदी बहती है।

100 डिग्री सेल्सियस होता है नदी का पानी:

पेरू के जंगलों में बहने वाली इस रहस्यमयी नदी का पानी हर समय खौलता रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नदी के पानी का तापमान हर समय 50 से 90 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। कुछ जगह पर तो नदी के पानी का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर जाता है। आपको हैरानी होगी कि इस पानी से आसानी से खाना पकाया जा सकता है। नदी तकरीबन 25 मीटर चौड़ी और 6 मीटर गहरी है। इसका पानी बहुत ही ज्यादा गर्म होने की वजह से अगर कोई जानवर गलती से भी गिर जाता है तो उसकी मौत हो जाती है।

400 मील की दूरी तक नहीं है ज्वालामुखी:

अगर कोई इस नदी के खौलते पानी में एक सेकेंड से कम समय के लिए भी अपना हाथ डाल दे तो उसे गहरा घाव हो सकता है। सबसे आश्चर्य की बात है कि इस नदी के 400 मील की दूरी तक कोई ज्वालामुखी नहीं है। इसके 400 मील की दूरी पर ‘अमेजन बेसिन’ नाम का एक सक्रिय ज्वालामुखी है।

वैज्ञानिक कहते हैं कि हो सकता है कि नदी के नीचे कभी कोई तेज भूकंप आया हो। इससे नदी के नीचे कोई दरार बन गयी हो। इसी दरार के जरिये गर्म लावा नदी के संपर्क में आता होगा। इसी कारण से नदी का पानी उबलता रहता है। स्थानीय लोग कहते हैं कि नदी को ‘शनय टिमपिशका’ नाम से बुलाने के पीछे एक खास मकसद है। शनय टिमपिशका का मतलब होता है-‘सूरज की गर्मी से उबलने वाली नदी’।