Foreign Travel News: चीन को पछाड़कर भारतीय कर रहे सबसे ज्यादा विदेश यात्राएं, डिस्काउंट से है प्रभावित

अन्य, सोशल

भारतीय यात्री विदेशी यात्रा में किराए पर चाइनीज यात्रियों के मुकाबले दोगुना खर्च करते हैं।

Indians are traveling abroad the most, surpassing China News in hindi
  • भारतीय अपनी यात्रा के दौरान 71% खाने को, 65% मौसम को, 65% संस्कृति और 63% मुख्य आकर्षण को तरजीह देते हैं। 
  • 88% भारतीय यात्रा की योजना बनाते समय डिस्काउंट से प्रभावित होते हैं।
  •  84% भारतीय यात्री विदेश यात्रा में 5 स्टार होटल लेना पसंद करते हैं। वहीं, देश के अन्दर 3 स्टार होटल उनकी पहली पसंद होता है।
  • अगले 10 साल में सोलो ट्रेवल इंडस्ट्री में 212% तक ग्रोथ का अनुमान है। 483 अरब डॉलर से 1508 अरब डॉलर हो सकता है।
  • Foreign Travel News: विदेश यात्रा करने में भारतीय दुनिया में सबसे आगे हैं। 2008 से 2019 के बीच भारत ने इसमें सबसे ज्यादा 17% बढ़त दर्ज की है। चीन ने 16%, अमेरिका ने 6% और बाकी दुनिया का औसत 4% रहा। स्किफ्ट रिसर्च की 'स्टेट ऑफ ट्रैवल -2024' नाम से आई ताजा रिपोर्ट में ये आंकड़े आए हैं। 

    भारतीय यात्री विदेशी यात्रा में किराए पर चाइनीज यात्रियों के मुकाबले दोगुना खर्च करते हैं। भारत से सऊदी अरब जाने वाले 2023 में 50% बढ़े। मार्च 24' से अप्रैल 24 के बीच सऊदी के 13% होटलों में भारतीयों ने बुकिंग की। 2019 के मुकाबले यहां से अमेरिका जाने वालों की संख्या 52% बढ़ी।

    88% भारतीय डिस्काउंट से प्रभावित

    • भारतीय अपनी यात्रा के दौरान 71% खाने को, 65% मौसम को, 65% संस्कृति और 63% मुख्य आकर्षण को तरजीह देते हैं। 
    • 88% भारतीय यात्रा की योजना बनाते समय डिस्काउंट से प्रभावित होते हैं।
    •  84% भारतीय यात्री विदेश यात्रा में 5 स्टार होटल लेना पसंद करते हैं। वहीं, देश के अन्दर 3 स्टार होटल उनकी पहली पसंद होता है।
    • अगले 10 साल में सोलो ट्रेवल इंडस्ट्री में 212% तक ग्रोथ का अनुमान है। 483 अरब डॉलर से 1508 अरब डॉलर हो सकता है।

    (For more news apart from Indians are traveling abroad the most, surpassing China News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)