Blast In Rameshwaram Cafe news: बेंगलुरु के मशहूर रेस्टोरेंट में लगी आग, 5 घायल

राज्य

पुलिस सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है।

Fire breaks out in Bengaluru's famous restaurant, 5 injured news in hindi

Blast In Rameshwaram Cafe news in hindi: शुक्रवार को बेंगलुरु के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में आग लगने से करीब 5 लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग रेस्तरां में ये लगी।

घायलों की सटीक संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है, हालांकि पुलिस ने कहा कि करीब पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। कुंडनहाली इलाके के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के कारण आग लगने की जानकारी सामने आई है। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। जिसके साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, ''हमें रामेश्वरम कैफे में सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। वहीं सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं जांच के बाद ही इस मामले में खुलासा हो पाएगा। हालाँकि, मामले में जांच अभी भी जारी है। वहीं उन्होने कहा की ये एक छोटा सा विस्फोट है और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।' यह घटना दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। जिसके बाद पुलिस सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है। ताकि मामले के सही तथ्य सामने आ सके।

 

(For more news apart from Fire breaks out in Bengaluru's famous restaurant, 5 injured News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)