New Species Of Trees And Animals News: देश में मिलीं पेड़ों की 339 व जंतुओं की 641 नई प्रजातियां

राज्य

जीव जंतुओं की देश में पाई जाने वाली कुल 1,04,561 प्रजातियों की सूची तैयार की गई है।

new species of trees and animals found in the country news in hindi

New Species Of Trees And Animals News In Hindi: देश में वर्ष 2023 में जंतुओं की 641, जबकि पेड़-पौधों की 339 नई प्रजातियों का पता लगा है। इसमें जंतुओं की सबसे ज्यादा नई प्रजातियां केरल में और पेड़-पौधों की सबसे अधिक प्रजातियां पश्चिम बंगाल में खोजी गई हैं।

जीव जंतुओं की देश में पाई जाने वाली कुल 1,04,561 प्रजातियों की सूची तैयार की गई है। ऐसी फेहरिस्त बनाने वाला भारत पहला देश है। नई सूची में 121 श्रेणियों में वर्गीकृत विभिन्न जीव-जंतुओं के बारे में रोचक और विस्तृत जानकारी है।

यह सूची रविवार को जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के 109वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जारी की, साथ ही फौना ऑफ इंडिया चेकलिस्ट पोर्टल भी लॉन्च किया।

उन्होंने कहा कि जीव जंतुओं की प्रजातियों पर पहला व्यापक दस्तावेज इस क्षेत्र में देश को एक वैश्विक ताकत के तौर पर स्थापित करेगा। सूची के मुताबिक भारत में कछुए, सांप, छिपकली, मगरमच्छ जैसे सरीसृप और उभयचर श्रेणी में आने वाले जीवों की कुल 778 प्रजातियां और उप-प्रजातियां पाई जाती हैं। 2023 में मिली 641 नई प्रजातियों में से 442 प्रजातियां तो खोजी ही पहली बार गई हैं, जबकि 199 प्रजाति ऐसी हैं, जिनके देश में अस्तित्व की पहले कोई जानकारी नहीं थी।

(For more news apart from new species of trees and animals found in the country news in hindi heat wave red alert, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)