कोलकाता में सभी हुक्का बार होंगे बंद ,चोरी-छिपे काम करने से लाइसेंस भी रद्द

Rozanaspokesman

राज्य

हुक्का बार में अवैध रूप से मादक पदार्थों के उपयोग के आरोप लगे हैं। युवा पीढ़ी को नशे की लत लग रही है। इसलिए सभी हुक्का बार को बंद ....

All hookah bars will be closed in Kolkata, licenses will also be canceled for working secretly

कोलकाता : कोलकाता में सभी हुक्का बार बंद कर दिए जाएंगे, क्योंकि आरोप लगे हैं कि इनमें से कुछ बार का इस्तेमाल मादक पदार्थों के कारोबार के लिए किया जा रहा था। यह जानकारी महापौर फिरहाद हाकिम ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि चोरी-छिपे हुक्का बेचते पाए जाने पर बार का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।

हाकिम ने कहा, “हुक्का बार में अवैध रूप से मादक पदार्थों के उपयोग के आरोप लगे हैं। युवा पीढ़ी को नशे की लत लग रही है। इसलिए सभी हुक्का बार को बंद करने का आदेश दिया गया है।”