प्रकाश पर्व पर दुलहन की तरह सजा दिखा 'गुरु का ताल' गुरुद्वारा, आप भी देखें ये खास तस्वीरें

Rozanaspokesman

राज्य

प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से सज कर दुल्हन की तरह दिख रहा था आगरा का 'गुरु का ताल' गुरुद्वारा'।

he 'Guru Ka Taal' gurdwara was decorated like a bride on the festival of lights

Agra : एक ओंकार का संदेश देने वाले गुरु नानक देव का जन्म दिन पुरे देश में बड़ी शांति और ख़ुशी के साथ गुरुपूर्व के रूप मनाया गया है। जहां सभी गुरुद्वारे रोशनी में जग मज करते नजर आये। वहीं आगरा के 'गुरु का ताल' गुरुद्वारा को एक दुल्हन की तरह सजाया गया। 553वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु का ताल गुरुद्वारा रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा था।  

प्रकाश पर्व के इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचे हुए थे। 

आपको बता दे कि प्रकाश पर्व की तैयारियां एक महीने पहले से  ही शुरूहो जाती है। 

कई किलोमीटर दूर से ही आगरा का यह गुरद्वारा लोगों को दिखाई दे रहा था।